सरकार ने माफ किया किसानों का करोड़ों रुपए का कर्ज, चुनाव से पहले अन्नदाताओं को दी बड़ी सौगात….
प्रदेश में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होना है, जिसे लेकर सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता लगातार एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने में लगे हुए हैं तो दूसरी ओर सत्ता में बैठी भाजपा एक बार फिर अपनी जीत तय करने के लिए सभी वर्ग के लोगों को साधने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में सरकार ने एक बार फिर प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने आज पन्ना जिले के किसानों का कर्ज माफ किया है। बताया जा रहा है कि सरकार ने 21 हज़ार किसानों का 45 करोड़ से ज्यादा का ऋण माफ किया है। सीएम शिवराज ने एक क्लिक कर किसानों को सौगात दी है। इस दौरान सीएम शिवराज के साथ मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
बता दें कि 8 मई को हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों से संबद्ध प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) के 2 लाख रुपए तक के 11 लाख 19 हजार डिफाल्टर किसानों पर बकाया ब्याज की राशि 2 हजार 123 करोड़ रूपये माफ करने के लिए ब्याज माफी योजना को मंजूरी दी थी।
- सारंगढ़:मौत का कुआं, 30 फीट गहरी खाई में समाया अनियंत्रित ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर घायल… - April 23, 2026
- छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य ‘विष्णु महायज्ञ’ एवं ‘बटुक संस्कार’ संपन्न…राष्ट्रीय महासचिव के एक आह्वान पर छत्तीसगढ़ के कोने कोने से पधारे वैष्णव पदाधिकारी..मुख्यमंत्री द्वारा समाज भवन के लिए 20 लाख की घोषणा..5 डिसमिल जमीन का संकल्प.. - April 23, 2026
- “सारंगढ़ नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे की कुर्सी बरकरार…हाईकोर्ट ने लगाई निष्कासन पर रोक.. - April 22, 2026

