रायगढ़। किसान हितैषी होने का दावा करने वाली भूपेश सरकार की पोल खोलते हुए सांसद गोमती साय ने कहा प्रदेश मे कि जा रही धान खरीदी का अस्सी प्रतिशत भुगतान केंद्र की मोदी सरकार करती है। हाल में ही धान के समर्थन मूल्य में की गई वृद्धि को किसान हितो का बड़ा कदम निरूपित करते हुए गोमती साय ने प्रदेश के किसानो के समक्ष एक आकडा रखा कि मोदी सरकार ने 2014 में सत्ता संभाली ओर सबसे पहले देश भर के किसानो के उपज का समर्थन मूल्य के इस क्रम में मनमोहन सरकार के प्रति क्नलिटल धान का समर्थन मूल्य 1360 रुपए से बढ़ाकर वर्तमान में 2183 कर दिया। मोदी सरकार के इस कदम को किसानो के हित का बड़ा कदम निरूपित करते हुए सांसद गोमती साय ने कहा भूपेश सरकार मोदी सरकार के दम पर धान खरीदी कर रहीं है इसका झूठा श्रेय ले रही है। केन्द्र की मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसानों का एक दाना दाना चावल खरीदा है। केन्द्र की मोदी सरकार ने चावल खरीदी मद के लिए पूर्ववर्ती _ सरकारों से 51 करोड़ से हमे अधिक रूपए दिए है । धान का समर्थन मूल्य 143 रूपये प्रति क्विटंल बढ़ाए जाने पर प्रदेश के किसानो की ओर से मोदी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए गोमती साय ने कहा कांग्रेस सरकार की तुलना में मोदी सरकार के दोरान किसानो की आय दोगुनी हो गई। केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश से 61 हजार टन चावल खरीदी कर अन्न दाताओं को लाभ पहुंचाने की दिशा में काम किया। वही चार लाख मीटिक टन यूरिया खाद की निरंतर आपूर्ति कर पैदावार बढ़ाने में भी सहयोग किया है। प्रदेश के किसानो को सांसद गोमती साय ने यह विश्वास दिलाया कि अगले चुनाव में भूपेश सरकार को विदाई क साथ ही किसानो की समृद्धि के द्वार खुलंगे। केंद्र की ओर से समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने की जानकारी देते हुए सांसद गोमती साय ने कहा खरीफ फसलो के समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि से किसान लाभान्वित हुए है।

- भगवान विष्णु ने मां लक्ष्मी को दिया वरदान नाम पड़ा बद्रीनाथ, जानें बद्रीविशाल की कथा… - April 24, 2026
- गर्मियों में स्वाद का नया तड़का कटहल बिरयानी ने जीता दिल… - April 24, 2026
- काली कोहनी और घुटनों पर जमे मैल से हैं परेशान, तो इन घरेलू उपायों से करें साफ, 2 दिनों में मिलेगी निखरी स्किन… - April 24, 2026
