अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। चैतमा बस स्टैंड ओवरब्रिज के पास सामने से आ रहे मिक्सर वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार चारों लड़कों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामला दर्ज कर ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। हादसे के बाद से आसपास के लोग मौके पर जुट गए और चक््काजाम कर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई और मृतक परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। टक्कर मारने वाला वाहन दिलीप बिल्डकॉन कंपनी का बताया जा रहा है। सिर में गंभीर चोट लगने से युवकों की जान गई है। चारों चैतमा के रहने वाले हैं। वाहन की टक्कर से बाइक सवार चारों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। सिर पर गंभीर चोट आने से सभी की जान गई है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
