बिलासपुरः चक्रवात बिपरजॉय का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों को चेतावनी जारी की है। अब यह तेजी से गुजरात के तट की तरफ बढ़ रहा है। इससे राज्य के तटीय इलाकों में भारी तबाही हो सकती है। यही नहीं चक्रवाती तूफान से ट्रेन और हवाई सफर भी असर पड़ा है। हालात की गंभीरत को देखते हुए पश्चिमी रेलवे ने फिलहाल 67 ट्रेनों की आवाजाही रद्द करने का फैसला किया है। इनमें छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेने भी शामिल है।

इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित
12905 पोरबंदर शालीमार एक्सप्रेस 14 और 15 जून को रद्द
12906 शालीमार पोरबंदर एक्सप्रेस 16 और 17 जून को रद्द
12950 संतरागाछी पोरबंदर एक्सप्रेस अहमदाबाद स्टेशन में होगी शॉर्ट टर्मिनेट
22906 शालीमार ओखा एक्सप्रेस 13 जून को सुंदरनगर स्टेशन में होगी शॉर्ट टर्मिनेट
22829 भुज शालीमार एक्सप्रेस 13 जून को अहमदाबाद स्टेशन से होगी शुरू
12940 पोरबंदर संतरागाछी एक्सप्रेस 16 जून को अहमदाबाद स्टेशन से होगी प्रारंभ
150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अंदेशा
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि चक्रवात के दौरान गुजरात में 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अंदेशा है। आईएमडी ने कहा कि बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के गुरुवार को गुजरात के कच्छ जिले में जखाऊ पत्तन के पास तट पर पहुंचने का अनुमान है। अधिकारियों ने बताया कि कच्छ, पोरबंदर, देवभूमि द्वारका, जामनगर, जूनागढ़ और मोरबी के तटीय जिलों में समुद्र तट के पास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही मछुआरों को मछली पकड़ने के लिए समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है और बंदरगाहों पर चेतावनी के संकेत लगा दिए गए हैं।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
