रायगढ़। सच्ची लगन और मेहनत इंसान को हर एक मार्ग प्रशस्त कर देती है कुछ यही बयां कर रही है रायगढ़ की बेटियों की सफलता।
मुख्यमंत्री भूषेश बघेल ने कल 10 वीं ओर 12 वीं के टापर्स को हेलीकाप्टर में जायराइड कराने का अपना वादा पूरा किया। 2023 की दसवीं और बारहवीं की वार्षिक प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले 78 छात्र छात्राओं को रायपुर में हेलीकाप्टर राइड कराई गई। रायगढ़ जिले की 6 टापर बच्चियों ने भी इस मौके पर जायराइड का आनंद लिया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपैड पहुंचकर सम्मानित होने वाले सभी मेधावी छात्र छात्राओं से मुलाकात की ओर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्कूल शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पढ़ाई के प्रति आपको लगन के लिए आप सभी को हेलीकाप्टर राइड का तोहफा दिया है, अब आगे भी आप सभी को अच्छे से पढ़ाई करनी है ओर सफलता की नई ऊंचाईयां छूनी है। रायगढ़ से कक्षा 12 वीं की स्टेट टॉपर क्. विधि भोसले के साथ मेरिट में 9 वें स्थान में आने वाली दीपिका पटेल ओर रानी महाना ने जॉयराइड का आनंद
लिया। वहीं कक्षा दसवीं से चौथे स्थान पर रही अदिति भगत, 7 वें स्थान पर रही श्रद्धांशी अग्रवाल और 8 वें स्थान प्राप्त करने वाली खुशी पटेल ने हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी। बच्चियों ने जॉयराइड को जिंदगी के यादगार लम्हों में से एक बताया ओर कहा कि यह अनुभव ताउम्र नहीं भूल सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इतना खास सम्मान देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद दिया। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सभी टापर बच्चियों को पुनः उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अपने मेहनत ओर लगन से यह उपलब्धि हासिल की हे। उन्होंने बच्चियों पालकों ओर शिक्षकों को भी विशेष रूप से बधाई दी। कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि जीवन में शिक्षा का महत्व सर्वोपरि है। ज्ञान और शिक्षा के बदोलत आदमी जीवन में सफलता के उन शिखर पर पहुंच सकता है जो कल्पना ओर शब्दों से परे हैं। हमारे आस पास ऐसे अनेकों उदाहरण देखने को मिलते हें। उन्होंने इस वर्ष परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि ये टापर छात्राएं हमारे आस पास से ही हैं, जिन्होंने अपने समर्पण ओर परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। अगर आप भी सच्ची लगन से मेहनत करेंगे तो आपको भी ऐसी ही उपलब्धियां जरूर मिलेंगी।

- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

