ठाकुरदेव की कृपा मेरे सारंगढ़ की समस्त जनता के उपर बनी रहे – विधायक उत्तरी जांगड़े… वनांचल ग्राम सुवरगुडा मे आयोजित ठाकुरदेव महोत्सव मे शामिल हुई सारंगढ़ विधायक….
सारंगढ़। ग्राम सूवरगुड़ा में भव्य ठाकुर देव विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया है इस अवसर पर आज श्रीमती उतरी जांगड़े विधायक सारंगढ़,गो सेवा आयोग सदस्य पुरुषोत्तम साहू ,ब्लाक कांग्रेस कोषाध्यक्ष राकेश पटेल विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े ,राजीब युवा मितान क्लब विधानसभा समन्वयक महेंद्र गुप्ता , चंद्रशेखर साहू सरपंच , अमरू साहू जी, डाक्टर श्रीवास जी,दयाराम बरीहा, प्यारी चोहान पूर्व सरपंच शामिल हुए।

उन्होंने सर्वप्रथम ठाकुर देव महराज की पूजा अर्चना कर समस्त ग्राम व क्षेत्र वासियों के लिए मंगल कामना की कार्यक्रम को गौ सेवा आयोग सदस्य पुरुषोत्तम साहू ने भी संबोधित किया ओर सभी को बधाई और शुभकामना देते हुए सभी की मंगल कामना की इसी कड़ी में विधायक उतरी जांगड़े ने भी संबोधित करते हुए समस्त ग्राम व क्षेत्र वासियों के लिए मंगल कामना करते हुए उपस्थित ग्राम वासियों को इस आयोजन के लिए बधाई ओर शुभकामना दी और कहा
कि ठाकुर देव महाराज आप सब की मनोकामना पूर्ण करेंगे, बहुत सुंदर आपके गांव में ठाकुर देव महोत्सव आयोजित की गई है। इसी तरह आयोजन होने से हम सबको आपके बीच आने का सौभाग्य मिलता है सब का आशीर्वाद सदेव मुझ पर बना रहे यही कामना करती हूं आप सब ने आत्मीय स्वागत किए सभी का आभार कार्यक्रम में श्री ठाकुर देव युवा समिति के अध्यक्ष मयाराम बरिहा उपाध्यक्ष प्रकाश बरिहा,सचिव खगेश बरिहा, दीपक बरिहा,नरेंद्र बरिहा,राजीब युवा मितान क्लब अध्यक्ष किशन कमार चौहान उपाध्यक्ष लक्किकुमार सिदार, सनकमार सिदार, खिकलाल बरिहा, हेमलाल बरिहा,गुलशन चोहान, रामकुमार बरिहा सदस्य पीलीबाई, कार्तिकमती, रेवती, सुधा, धनमती,विद्या, सुकवारा,सुभाष अस्सी कुमार नंदराम, नकुल,लखेश्वर चंडूराम,गोकुल,दयाराम गोपीनाथ एवं समस्त ग्राम वासी राजीव मितान क्लब के सदस्य गण उपस्थित रहे।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
