सारंगढ़: कोतरी बाजार से मोटर सायकल हुई चोरी सारंगढ़। सारंगढ़ अंचल में मोटर सायकल चोर के गिरोह के सक्रियता से आज फिर एक बाईक चोरी हो गई। जिस प्रकार से मोटर सायकल की लगातार चोरी नये जिले मे हो रही है उससे साफ प्रतीत हो रहा है कि अंचल मे बाईक चोर का गैंग सक्रिय है। लवकुश गिरी ने बताया कि वह ग्राम पो0 रेडा तह0 सारंगढ जि0 सारंगह बिलाईगढ छ0ग0 का निवासी है दिनांक 08.06.23 को करीब 5 बजे शाम को बाजार करने के लिए मेरे खुद का बाईक [सत्र डिलक्स जिसका रंग ब्लेक ब्लु है तथा बाईक न0 cg 13 ड्र 5701 को कोतरी सोसायटी के सामने हेण्डील लाक करके बाजार करने के लिए चला गया वापस आने पर मुझे मेरा बाईक नही मीला बहुत खोजा लेकिन पता नही चला। कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। सारंगढ़ पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

- सारंगढ़ जनपद की सामान्य सभा में गरमाया विकास का मुद्दा, गैरहाजिर अधिकारियों पर निंदा प्रस्ताव… - September 24, 2026
- पवन केजरीवाल की पुण्य स्मृति पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर… - September 24, 2026
- बिलाईगढ़ में कांग्रेस सेवादल की बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर… - September 24, 2026
