रायगढ़ । आज दिनांक 06.06.2023 को थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस द्वारा तमनार रोड़ पर नाकेबंदी कर दो पशु तस्करों को पकड़ा गया है । टीआई शरद चंद्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पशु तस्कर भारी संख्या में कृषिधन मवेशियों को मारते-पीटते, बेरहमी पूर्वक हांकते हुए झारखंड़ की ओर लेकर जा रहे है। घरघोड़ा पुलिस की नाकेबंदी में पकड़े गये आरोपी ने अपना नाम (1) फुलचंद उरांव पिता चमरा उरांव उम्र 48 वर्ष (2) लोली खडिया पिता कन्दराराम खडिया उम्र 40 वर्ष दोनों निवासी करवारजोर थाना लैलुंगा जिला रायगढ छ.ग. का होना बताये जिनके पास से 78 नग कृषिधन मवेशी कीमत करीब 2 लाख रूपये का जप्त किया गया है जिसे आरोपियों द्वारा हांडीपानी सिंकाजोर ले जाना बताया गया । आरोपीयों के कृत्य पर थाना घरघोड़ा में छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 11 के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । जप्त मवेशियों के दाना पानी की व्यवस्था हेतु अस्थायी रूप से स्कूल कंपाउंड में रखवाया गया है ।

- सारंगढ़:दो साल से अटके कामों पर कलेक्टर की सख्ती, वर्क ऑर्डर होंगे निरस्त… - August 7, 2026
- छत्तीसगढ़:अवैध संबंध में पति की हत्या: पड़ोसन के घर में देखकर बौखलाई पत्नी, विवाद के दौरान दिया धक्का, फिर… - August 7, 2026
- हाई स्कूल बना शराब पार्टी का अड्डा : पार्टी करते शिक्षकों का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिस… - August 7, 2026




