सारंगढ़: हादसों के शहर मे श्री राधाकृष्णा हॉस्पिटल बना जीवनदायनी…. विगत 05 दिनों मे 05 बड़े हादसे मे सभी का सफलतापूर्ण ऑपरेशन सम्पन्न….
सारंगढ़: जब से सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला बना है शहर में ट्रैफिक बढ़ गया है जिसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। विगत 5 दिनों की बात करें तो ग्राम हरदी में दो गंभीर हादसे हुए ,जिसमें एक मरीज का पैर की हड्डी टूट गई दूसरे मरीज का सिर फट गया। ऐसे ही एक हादसा हुआ श्री राधा कृष्णा हॉस्पिटल के 2 किलोमीटर आगे। जिसमें बाप और बेटे दोनों को गंभीर चोट आई ,बेटे का दाहिने जंघे का हड्डी टूट गया वही पिता का घुटने का कटोरा बाहर निकल गया। और एक हादसा एक युवक बाइक चलाते जा रहा था अचानक सामने गाय आ जाने के कारण उसके कंधे की जिसे कॉलर हड्डी कहा जाता है टूट गया । इन हादसों के लिए अंचल का एकमात्र श्री राधाकृष्ण हॉस्पिटल वरदान साबित हुआ इनमें से 3 मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर आज ही डिस्चार्ज किया गया। और जो 2 मरीज हैं उनका भी सफल ऑपरेशन हो चुका है और वह भी बहुत जल्द स्वास्थ्य लाभ लेकर अपने घर को लौट जाएंगे । आयुष्मान कार्ड से इन इनका निःशुल्क इलाज किया गया।
पहला हादसा –
(ब़ाप बेटे का रोड एक्सीडेंट)

रोहित पटेल तथा फिरतू पटेल जो ग्राम साहसपानी के निवासी हैं। रोहित पटेल रायगढ़ के एक कंपनी में सुपरवाइजर का काम करता है, जो कि दिनांक 26/5 को वह रायगढ़ से शाम 7:00 बजे सारंगढ़ आया रोहित के पिताजी रोहित को लेने के लिए बाइक में सहस पानी से सारंगढ़ बस स्टैंड आए थे, फिर दोनों अपने ग्राम जाने के लिए निकले ही थे कि 4 किलोमीटर चलने के बाद इनके सामने से पिकप आ रहा था और पिकअप के पीछे से एक बाइक चालक पिकअप को ओवरटेक करने के लिए जैसे ही स्पीड बढ़ाया कि सामने रोहित की बाइक को जोरदार ठोकर के साथ उसके बाएं पैर के जांघे में चक्का लगा , जिससे उसके जंघे की हड्डी टूटकर दिखने लगी ।और उसके पिताजी के भी बाएं पैर के घुटने में गंभीर चोट आई, फिर ग्रामीणों ने *श्री राधाकृष्ण हॉस्पिटल* में ही फोन करके घटना की सूचना दी क्योंकि घटना हॉस्पिटल से मात्र 2 किलोमीटर की ही दूरी में हुई थी फिर हॉस्पिटल की फ्री एंबुलेंस सेवा नंबर पर फोन आते ही एंबुलेंस महज 5 मिनट में ही घटनास्थल पर पहुंच गया ,और दोनों को लेकर हॉस्पिटल आईं। फ़िर तत्काल दोनों की स्थिति का जायजा लेने के बाद ऑपरेशन कर दोनों की जान बचाई गई और आज दिनांक 31/5 /2023 को सकुशल अपने गृह ग्राम साहसपानी गए।
दूसरा हादसा – गाय ने मारी टक्कर
(कंधे की टूटी हड्डी का सफल ऑपरेशन)

साधराम बरिहा जो ग्राम पठारीपाली का रहने वाला है जो शाम को बाइक चलाते हुए अपने घर जा रहा था कि अचानक सामने से सीधे चलती गाय ने अपना दिशा बदला जिसके कारण साधराम का बैलेंस बिगड़ा और वह बाइक से नीचे गिर गया। एक्साइड गिरने के कारण दाएं कंधे की हड्डी टूट गई। जिसे लेकर उनके परिवार जन श्री राधा कृष्ण हॉस्पिटल आए। साधराम का एक्सरे किया गया, जिससे स्पष्ट हो गया कि दाएं कंधे की हड्डी टूटी हुई है और डॉक्टरों की टीम द्वारा साधराम के टूटी हुई कालर हड्डी (calvicle)का भी सफल ऑपरेशन कर जान बचाई गईl ऐसे ही एक घटना ग्राम हरदी में हुआ। जिसमें एक मरीज जिसका नाम युवराज सिदार है का घुटने से नीचे की हड्डी टूट गई और दूसरा राजाराम सिदार है का सिर की हड्डी फट गई। इन सब घटनाओं से निपटने के लिए अंचल का एकमात्र सर्वसुविधा युक्त श्री राधाकृष्ण हॉस्पिटल तथा डॉक्टर की टीम हमेशा तैयार रहती है और इन सब का हॉस्पिटल से सम्बंधित विशेषज्ञ चिकित्सक ऑर्थोपेडिक तथा जॉइंट सर्जन बाहर से बुलाकर रातों रात सफल ऑपरेशन किया गया और मरीजों को उनकी तकलीफों से निजात दिलाया गया।
श्री राधाकृष्ण हॉस्पिटल मरीजों के लिए साबित हो रही वरदान –

नवनिर्मित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ अस्तित्व मे आने जे बाद से लोगों का आवागमन बढ़ने से ट्रैफ़िक व्यस्तता भी बढ़ गई है ऐसे मे संभावित दुर्घटना की संभावना के मध्य एक मल्टी स्पेश्यालिटी हॉस्पिटल की जरूरत महसूस हो थी थी जिसे अंचल मे राधाकृष्ण हॉस्पिटल पूर्णिब्कर रही है। कम कीमत मे बेहतर उपचार के संकल्प से डॉक्टर डी डी साहु एवं डॉक्टर निधु साहु के साथ समस्त डॉक्टर एवं स्टॉफ सतत प्रयत्नशील हैँ। सबसे बड़ी बात उक्त हॉस्पिटल मे आयुष्मान कार्ड के माध्य्म से निःशुल्क इलाज होता है जिसपर आर्थिक रूप से कमजोर मरीज भी उत्कृष्ट चिकित्सा प्राप्त करने मे सक्षम हो रहे हैँ।
