सारंगढ़: अज्ञात कारण से एक युवक ने जहर सेवन कर लिया था, जिसका उपचार के दौरान मौत हो गई इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जेवरा निवासी नेहरू निराला (20 वर्ष ) रोजी मजदूरी का काम करता था, ऐसे में 25 मई को शाम को कहीं घुमकर घर लौटा तो कुछ देर बाद उल्टी करने लगा। जिससे परिजनों ने उसे उपचार के लिए सारगढ़ अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने पूछता तो उसने बताया कि कीटनाशक का सेवन किया है। जिससे प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। जिससे उसका यहां उपचार चल रहा था। इस दौरान शनिवार को सुबह करीब 6.30 बजे उसकी मौत हो गई। अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
