रायगढ़। नौतपा के तीसरे दिन आज फिर से मौसम ने करवट ली है। सारंगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज अंधड़ के गुबार देखे गए और कई स्थानों पर बत्ती गुल होनें के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मई के महीने में 25 मई से नोतपा चालू हो गया है, अनुमानलगाया जा रहा थाकि सूरज चिलचिलाती धूप में भीषण गर्मी लेकर आएगा। इसके उलट नौतपा के पहले दिन जिले में तेज अंधड़ के साथ हवाएं चली और धूल के गुबार के साथ साथ बत्ती गुल रहने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारों का मानना है कि जब नौतपा में बारिश होती है तो मानसून देर से आता है निश्चित इसका प्रभाव आने वाले समय में मानसून पर पड़ेगा और कम बारिश होगी। इससे किसानों एवं उत्पादन पर भारी प्रभाव पड़ सकता है। फिलहाल आज हुई हल्की बारिश के बाद मौसम में भारी परिवर्तन आया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली हे।

- दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना: पात्र दम्पतियों को मिलेगा 1 लाख तक का एकमुश्त लाभ… - September 24, 2026
- मछली पालन ने बदली किस्मत, गांधीराम की सालाना कमाई 8 लाख तक… - September 24, 2026
- सारंगढ़ जनपद की सामान्य सभा में गरमाया विकास का मुद्दा, गैरहाजिर अधिकारियों पर निंदा प्रस्ताव… - September 24, 2026
