उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2023 पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। तीर्थ यात्रियों को चार धाम दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ेगा।tv दिल्ली-एनसीआर, यूपी, एमपी सहित देश के अन्य राज्यों से आने वाले तीर्थ यात्रियों को दर्शन को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

केदारनाथ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए शनिवार 27 मई तक नए पंजीकरणों पर रोक लगा दी गई है।

धाम के लिए 31 मई तक रोजाना 22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पहले ही पंजीकरण करा लिया है। चार धाम यात्रा पंजीकरण नोडल अफसर योगेश गंगवार ने बताया कि, केदारनाथ के लिए नए पंजीकरणों पर 25 मई तक रोक लगाई गई थी। अब इस रोक को 27 मई तक के लिए बढ़ाया गया है। चारों धामों में अब तक 15 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। सबसे ज्यादा 5 लाख श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे हैं।
हेमकुंड यात्रा दूसरे दिन भी बंद
हेमकुंड और अटलाकोटी के बीच बर्फबारी के कारण रास्ता बंद हो जाने से यात्रा दूसरे दिन भी बंद रही। मौसम साफ रहा तो आज से यात्रा शुरू हो सकती है। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्द्र जीत सिंह बिन्द्रा ने बताया कि, शुक्रवार को मौसम साफ होने के बाद ट्रस्ट ने मजदूरों और सेवादारों की मदद से पैदल मार्ग से बर्फ हटा दी है। शनिवार को मौसम साफ रहा तो तीर्थ यात्रियों को हेमकुंड की यात्रा की अनुमति दी जायेगी।
- भगवान विष्णु ने मां लक्ष्मी को दिया वरदान नाम पड़ा बद्रीनाथ, जानें बद्रीविशाल की कथा… - April 24, 2026
- गर्मियों में स्वाद का नया तड़का कटहल बिरयानी ने जीता दिल… - April 24, 2026
- काली कोहनी और घुटनों पर जमे मैल से हैं परेशान, तो इन घरेलू उपायों से करें साफ, 2 दिनों में मिलेगी निखरी स्किन… - April 24, 2026
