एक युवक और उसकी महिला मित्र की आपत्तिजनक वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि उससे पांच लाख रुपए की रकम मांगी गई।रकम न देने पर वीडियो उसके स्वजनों के मोबाइल पर भेज दी गई।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, शहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवक ने कनखल थाने में तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पहले वह अपनी महिला मित्र के साथ कनखल क्षेत्र के फ्लैट में गया था। आरोप है कि उसी दौरान उसके परिचित सागर चौधरी ने दोनों की आपत्तिजनक वीडियो बना ली। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करते हुए पांच लाख रुपए की डिमांड की। सागर ने उसे रकम डलवाने के लिए अकाउंट नंबर भी भेजा।
आरोप है कि रकम न देने पर उसकी वीडियो स्वजनों के मोबाइल पर भेज दी। जिस कारण उसके परिवार में क्लेश हो गई और उसे मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
कनखल थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

