सरकारी योजनाएं: आजकल लोगों के पास निवेश के कई विकल्प हैं, लेकिन फिर भी देश की एक बड़ी आबादी सरकारी योजनाओं पर ही भरोसा करती है।

सोशल मीडिया के युग में लोग आर्थिक रूप से समझदार होते जा रहे हैं। ऐसे में सरकार देश के हर वर्ग और उम्र के लिए कई तरह की योजनाएं लॉन्च करती रहती है।
आज हम आपको विभिन्न प्रकार की सरकार समर्थित योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं जिनमें निवेश करके आप 8 प्रतिशत से अधिक ब्याज कमा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
सरकार नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट के तहत ग्राहकों को 7.7 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रही है। इसमें आप कुल 5 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। इसमें आप 1,000 रुपये से लेकर 100 रुपये तक कितनी भी रकम स्कीम में निवेश कर सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत, सरकार जमा पर 8 प्रतिशत ब्याज दर प्रदान करती है। यह खाता आप 10 साल से कम उम्र की बालिका के लिए खोल सकते हैं, जिसमें प्रति वर्ष 250 रुपये से 1.5 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
