बिलासपुर जिले के तखतपुर के कुंवा गांव में सरपंच के भाई की लाश खेत में मिली है. लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, कुंवा गांव में चोरभट्टी ग्राम पंचायत के सरपंच मनबोध यादव के भाई की लाश मिली है. बताया जा रहा है कि मृतक चोरभट्टी निवासी दिनेश यादव (45 वर्ष) मानसिक रूप से कमजोर था. दिनेश अपनी बहन के घर केकती गांव आया था. वह रात्रि लगभग 1 बजे घर से बिना बताये निकल गया था.

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ में धार आपार अभियान को रफ्तार, जिला स्तरीय प्रशिक्षण में गुणवत्ता पर जोर.. - September 17, 2026
- सारंगढ़:विश्वकर्मा जन्मोत्सव पर निशा स्टील में भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद… - September 17, 2026
- सारंगढ़:पीएससी विवाद पर कांग्रेस का हमला, बोली—युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे भाजपा… - September 17, 2026
