बनभूलपुरा में 38 साल के आरोपित ने 13 साल की किशोरी से कई बार दुष्कर्म किया और यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी किशोरी शारीरिक उत्पीड़न सहती रही।

मंगलवार की रात पेट में दर्द होने पर उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया है।
पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म
इधर, पुलिस ने आरोपित पर पाक्सो एक्ट में प्राथमिकी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बनभूलपुरा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि दो मई को उसकी नाबालिग बहन के पेट में दर्द उठा। इस पर उसे डा. सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां पता चला कि बहन आठ माह की गर्भवती है। इसी बीच उसने बच्ची को जन्म भी दे दिया।
आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी
पीड़िता से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह जब आठ महीने पहले पूर्व नूरी मस्जिद इंदिरानगर गई थी, वहां पास में ही रहने वाले तजम्मुल ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म पीड़िता के बच्ची को जन्म देने के बाद पुलिस ने आरोपित पर प्राथमिकी कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
प्रभारी थानाध्यक्ष संजीत राठौर ने बताया कि आरोपित तजम्मुल मूलरूप से ग्राम बैरम नगर, पोस्ट नरखेड़ा, तहसील स्वार, भोट रामपुर व हाल नूरी मस्जिद के पास उत्तर उजाला का रहने वाला है। वह 38 वर्ष का है। बुधवार को उसे चोरगलिया रेलवे पटरी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
यूपी भागने की फिराक में था आरोपी
आरोपित उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में था। मामले की विवचेना महिला एसआइ दीपा जोशी के सौंपी है। टीम में सिपाही परवेज अली, रिजवान अली व दिलशाद अहमद शामिल रहे। डाक्टरों के अनुसार अस्पताल में जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
- छत्तीसगढ़ में गेहूं लोड ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 6 की दर्दनाक मौत, ट्रक के नीचे दबे मिले शव, 7 गंभीर घायल… - September 26, 2026
- छत्तीसगढ़ में नाबालिग के गर्भवती होने पर शुरू हुई जांच, हुआ ऐसा खुलासा कि पुलिस भी रह गई दंग… - September 26, 2026
- फर्जी दस्तावेज से 19 वर्षों तक छत्तीसगढ़ में नौकरी करता रहा बांग्लादेशी, STF ने छापेमारी में दबोचा… - September 26, 2026
