पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ बिलाईगढ़ के नेतृत्व में जिले के पुलिसिंग में बेहद कसावट देखी जा रही है। जिले में स्थित थानों में इन दिनों लगातार शराब तस्कर शराब विक्रेता एवं अवैध शराब निर्माण करने वालों के ऊपर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही जारी है जिसके कारण शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। आज दिनांक 01/05/2023 को थाना भटगांव एवं सारंगढ़ पुलिस के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए 02अलग अलग मामलो में आरोपीयो के कब्जे से करीबन 07 लीटर शराब की जप्ती कर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है तथा एक आरोपी सुरेश सिंग बिसेन पिता लखन सिंह ग्राम भटगांव थाना भटगांव के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जाकर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

उपरोक्त कार्यवाही सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस के द्वारा लगातार जारी रहेगी।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
