राजधानी दिल्ली में एक 11 साल की बच्ची के साथ उसके स्कूल टीचर ने छेड़छाड़ की। यह यमुना विहार इलाके के एक प्राइवेट स्कूल की घटना है। स्कूली छात्रा ने छेड़छाड़ की शिकायत अपने घरवालों से की।

बच्ची के परिजनों ने इसके बाद पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान राजवी (37) के रूप में हुई है। आरोपी टीचर स्कूल के लैब (प्रयोगशाला) में बतौर सहायक काम करता था। स्कूल में पढ़ने वाली एक बच्ची ने टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
पुलिस ने बताया कि छात्रा प्राइवेट स्कूल में कक्षा छह में पढ़ाई करती है। छात्रा ने शुक्रवार को शिकायत किया कि उसके स्कूल के एक टीचर ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने गाजियाबाद के लोनी निवासी आरोपी टीचर को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी टीचर राजीव यमुना विहार के एक प्राइवेट स्कूल में पिछले 5 सालों से पढ़ा रहा था। आरोपी के खिलाफ भजनपुरा पुलिस स्टेशन में आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

