सारंगढ़: जिले मे कोरोना पसार रहा पाँव … बिलाईगढ़ मे 64, बरमकेला मे 28 और सारंगढ़ मे 17 पॉजिटिव मरीज….
सारंगढ़। वर्तमान में कोवीड 19 के प्रकरण अन्य जिलों के साथ हमारे जिले सारंगढ बिलाईगढ़ में भी पंजीकत हो रहे है जिले के तीनों विकासखंड के अनेकों गांव के लोग पाजिटिव हो रहे है अधिकांश पॉजिटिव मरीज अपने घर में रह कर (होम आइसोलेशन )। उपचार ले रहे है ओर ठीक भी हो रहे है होम आइसोलेशन में रखे जाने के पूर्व शासन के गाइडलाइन के अनुसार इसका निर्धारण चिकित्सक करेंगे यदि कोई व्यक्ति अन्य गंभीर बीमारी से पीडित हो तो उसका उपचार होम आइसोलेशन करना उचित नही होगा लेकिन जिनका उपचार घर पर या होम आइसोलेशन में रह कर उपचार करा रहे है उनसे अपेक्षा है की शासन के गाइडलाइन को पालन करे।
आप घर में रहकर उपचार कराने की सहमति पत्र में साइन करे साथ कोई एक चिकित्सक की भी सहमति ले ले जो आपका मानिटरिंग करेंगे लेकिन आपसे यह भी अपेक्षा है की आप घर में भी आइसोलेट रहे अलग कक्ष,नहाने खाने की व्यवस्था थक से करे,घर के अन्य लोगो के संपर्क” में न आवे नही, घर के बाहर निकले, कोई सार्वजनिक स्थान जैसे नलकूप आदि का प्रयोग न करे कोई. सहयोगी भले ही आपको मदद करे होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज घर में ही रहे इसकी मॉनिटरिंग मितानिन, आर एच ओ, सी एच ओ नियमित रूप से करे भले ही टेलीफोनिक ही क्यों न हो ,यदि किसी मरीज को सांस लेने में परेशानी हो तो उनका आक्सीजन लेबल सुबह शाम नापना जरूरी है ऐसे मरीज लंबी लंबी सांस लेने का अभ्यास करे,पेट के बल थोड़े थोड़े अंतराल के लिए सोए,भाप ले,गुनगुना पानी पिए ठंडे वस्तु का उपयोग न करे, आक्सीजन लेबल 90% से कम होने पर अपने चिकित्सक को,एवम मानिटरिंग करने वाले कर्मचारी को तुरंत ही सूचित करे।
12 अप्रैल से 1399 व्यक्ति का हुआ टेस्ट-
अब तक नवीन जिला सारंगढ़
बिलाईगढ़ जिले में दिनांक 12 अप्रैल से 1399 की टेस्ट की गई है जिसमे एंटीजन टेस्ट 1066 हैं इसमें 65पाजिटिव आए है जबकि 333 आरटीपीसीआर की जांच में 44 पाजिटिव मरीज पाए गए कुल मिलाकर 26 तारीख तक 95 मरीज पाजिटिव आ चुके है जिसमें एक अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज की मृत्यु भी हो चुकी है, 2 गर्भवती महिला जो प्रसव कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगड. आए थे पाजिटिव आने पर उनका सुरक्षित प्रसव स्टाफ के द्वारा सारंगढ़ में कराकर भर्ती रखा गया जो स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है अभी 58 मरीज घर में रहकर उपचार रहे है कलेक्टर महोदया के स्पष्ट व सक्त निर्देश है की घर में उपचाररत मरीज को घर में ही आइसोलेट रहना है जिसकी नियमित मानिटरिंग मितानिन एवम ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक करेंगे । अभी कोई मरीज अस्पताल में भर्ती होकर उपचार नहीं हो रहे है आम जनता,परिवार वालो से भी आग्रह है की आप भी सतर्क रहे एवम मरीजों को 7 दिवस के लिए घर में ही आइसोलेट करके रखिए ।
