सारंगढ़। सारंगढ़ के कोतरी से हिच्छा गांव मे बारात में गये बारातियो के बीच गाड़ी साईड मे लगाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ बारातियों ने अपने ही साथ आये बारतियो के साथ ना सिर्फ गाली-गलौच किया बल्कि चाकू ओर छूरा से हमला भी कर दिया। इस मामले में कुछ घायल लोगो को अस्पताल में प्रारंभिक ईलाज कराया गया है। कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने आरोपियो के खिलाफ धारा 294,506,324,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। इस संबंध में राजेन्द्र निषाद उम्र 29 पिता मंगलू निषाद ने बताया कि वह ग्राम कोतरी में रहता है तथा कक्षा 5वी तक पढाई किया है। राजेन्द्र मकान निर्माण में मिस्त्री का कार्य करता है। राजेन्द्र निषाद पिता मंगलू निषाद उम्र 29 वर्ष, दिलहरण सिदार पिता बरतराम सिदार उम्र 23 वर्ष, अजीत सिंह सिदार पिता राजू सिंह सिदार उप्र 31 वर्ष तीनो निवासी कोतरी थाना सारंगढ जिला सारंगढ बिलाईगढ के निवासी है जो दिनांक 26.04.23 को ग्राम कोतरी से प्रेमनाथ यादव के बराती में ग्राम हिच्छा थाना सारंगढ दोपहर करीन 02 बजे पहुचे थे वहां पर सारंगढ निवासी शिवरात्रि निषाद, देवेन्द्र निषाद, बलभद्र अकुर व उसके साथी भी गये थे कि बराती में गाडी के साईड लगाने को लेकर शिवरात्रि निषाद, देवेन्द्र निषाद व बलभद्र अकुर एवं उसके साथी सभी मिलकर गंदा गाली देते हुये जान से मारने की धमकी देकर तेजधार चाकू एवं छूरा से हमलोगो के उपर हमला कर राजेन्द्र निषाद के दाहिने गाल में, दिलहरण सिदार के गला, पीठ, दाहिने हाथ के कोहनी उपर अजीत सिंह सिदार के पीठ के निचे पीछे भाग में मार कर चोट पहुचाये है। कोतवाली पुलिस सारंगढ़ नें राजेन्द्र की रिपोर्ट पर शिवरात्रि निषाद, देवेन्द्र निषाद व बलभद्र खकुर एवं उसके साथी पर अपराध धारा 294,506,324,34 ता0हि0 का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

- छह गायों से 65 लीटर दूध, नीलाम्बर की बदली तकदीर…. - September 27, 2026
- एनीमिया के खिलाफ सतत अभियान जरूरी, जांच और जागरूकता से बच सकती हैं जिंदगियां… - September 27, 2026
- जलप्रलय की कगार पर महानदी..सड़कों पर सैलाब, गिधौरी से चंद्रपुर तक हाहाकार..पोरथ शिव मंदिर जलमग्न, डाकघर और राशन गोदाम में घुसी बाढ़..सारंगढ़-रायगढ़ हाईवे ठप, लात नाला पुल डूबा..धान की फसलें तबाह, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न… - September 27, 2026
