सारंगढ़। सारंगढ़ के ग्राम कोतरी मे रोड़ के किनारे बजरंग बली मंदिर के पास मोटर सायकल के पास खड़े होकर मोबाईल पर बात करने वाले शैलेन्द्र यादव को पता नही था कि रफ्तार का कहर बनकर टूटेन वाली हाईवा उसको ही ठोकर मार देगा। इस घटना मे आहत युवक शेलेन्द्र यादव अभी राजधानी रायपुर के अस्पताल मे ईलाज क लिये भर्ती है। इस संबंध में सौरभ यादव ने बताया कि वह बीडपारा वार्ड न0 13 सारंगढ में रहता है सीपीएम कालेज सारंगढ सेकन्ड ईयर में प्रायवेट में पढाई कर रहा है कि दिनांक 21.04.2023 के दोपहर लगभग 01.00 बजे उसके पिता शैलेन्द्र यादव ग्राम कोतरी बजरंग बली मंदिर के पास रोड किनारे एक मोटर सायकल के पास खडे थे मोबाईल से बात कर रहे थे तभी रायगढ तरफ से आ रहे ट्रक हाईवा के वाहन चालक के द्वारा वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ला कर रोड किनारे मोटर सायकल क पास खडे उसके पिता शेलेन्द्र यादव को ठोकर मार कर एक्सीडेन्ट कर दिया। यह अनियंत्रित वाहन चालक (दिनेश मेहर, पिता गनेश मेहर, 24 वर्ष निवासी ग्राम खरकेना, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर ) द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाया जा रहा था। इस दुर्घटना में मेरे पिता के सिर में गंभीर चोट आने क कारण ब्रेन हेमरेज एवं सिर में कई जगह ब्लड क्लाटिंग, मुंह के जबड़े में चोट, गले में फेक्नर, जांघ एवं कमर के बीच पर डिस्लोकट, कमर के पास फक़र, छाती में 11 पसलियों में चोट, पैर में राड, पैरों में दो अलग अलग जगह में लगभग बारह पन्द्रह टांके है और वह होश में नहीं है तथा उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल शैलेन्द्र का प्राथमिक इलाज के लिए राधा कृष्ण हस्पिटल सारंगढ़ में ले जाया गया जहां पर वेन्टीलेटेड एम्बुलेंस से वेंटिलेटर में डालकर उसे रायपुर रिफर किया गया। रायपुर हस्पिटल में शैलेन्द्र को अभी तक होश नहीं आया है ओर स्थिति गंभीर बनी हुई है। कोतवाली पुलिस ने वाहन और चालक (दिनेश मेहर, पिता गनेश मेहर, 24 वर्ष निवासी ग्राम खरकेना, थाना हिररी, जिला बिलासपुर के खिलाफ 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

- छह गायों से 65 लीटर दूध, नीलाम्बर की बदली तकदीर…. - September 27, 2026
- एनीमिया के खिलाफ सतत अभियान जरूरी, जांच और जागरूकता से बच सकती हैं जिंदगियां… - September 27, 2026
- जलप्रलय की कगार पर महानदी..सड़कों पर सैलाब, गिधौरी से चंद्रपुर तक हाहाकार..पोरथ शिव मंदिर जलमग्न, डाकघर और राशन गोदाम में घुसी बाढ़..सारंगढ़-रायगढ़ हाईवे ठप, लात नाला पुल डूबा..धान की फसलें तबाह, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न… - September 27, 2026
