जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़।
विगत कुछ दिनों से सारंगढ़ चोरों का गढ़ बन गया है। चोरों की पहली पसंद सारंगढ़ बनते जा रही है, विगत महीनों भर से जिस तरह से चोरी की वारदात घटित हो रही है सारंगढ़ वासियों के माथे पर बल लाने के लिए काफी है। पहले जहां लोग अपने घर के बाहर में सायकल भी खुला छोड़कर निश्चिन्त रहते थे अब तो भारी भरकम ट्रैक्टर भी असुरक्षित जान पड़ती है। ताजातरीन मामला सारंगढ़ अन्तर्गत आने वाले प्रसिद्ध गौण खनिज ग्राम गुड़ेली की है। जहां सुपिहा नामक व्यक्ति का ट्रैक्टर जो कि हमेशा घर के बाहर रोड़ पार रखा रहता था। परन्तु कल रात लगभग 12 बजे आस पास अज्ञात चोरों ने खड़े ट्रैक्टर ही पार कर दी।
लगातार हो रही चोरी की वारदातों से सारंगढ़ मे हड़कंप मचा हुआ है। ट्रैक्टर चोरी का पता चलते ही ट्रैक्टर मालिक द्वारा आसपास में खोजबीन की गई नही मिलने पर सारंगढ़ थाना में सुबह सूचना देने की बात कही जा रही हैं।




