सारंगढ़: अपनी एक सूत्रीय मांग शासकीय करण को लेकर सरकार के खिलाफ क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिव….
सारंगढ़ । प्रदेशभर के पंचायत सचिव अपनी एक सूत्रीय मांग शासकीय करण को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। विगत 16 मार्च से उनका आंदोलन जारी है। आंदोलन को अब 39 दिन हो गए है,लेकिन सरकार पंचायत सचिवों को आज तक चर्चा व समस्या का समाधान करने के लिए नही बुलाई। ब्लाक स्तर पर पंचायत सचिव हुंकार भर रहे है। पंचायत सचिवों ने सरकार को सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किए। और विरोध की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने मोटरसाइकिल रैली निकाली, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। विधायको को भी मुख्यमंत्री तक अपनी मांग पहुंचाने के लिए ज्ञापन दिया गया, किंतु अभी तक कोई सुनवाई नही हुई। अब क्रमिक भूख हड़ताल की शुरुआत आज सारंगढ़ ब्लाक के 5 पंचायत सचिवों के द्वारा की गई है। प्रशासन को दी गई सूचना के मुताबिक आज सचिव संघ ब्लाक इकाई सारंगढ़ के पंचायत सचिव संघ अध्यक्ष कामता प्रसाद अंबेडकर , लुकेश पटेल कार्यकारी अध्यक्ष , अर्जून सिंह डहरिया सचिव , दिनेश कुमार साहू, विनोद कुमार सिदार सचिव क्रमिक भूख हड़ताल की शुरुआत कियें है। अंबेडकर का कहना है कि – मांग पूरी होने तक धरना प्रदर्शन अब उग्र होता जायेगा ।
विदित हो कि – ग्राम पंचायत सचिवों के हड़ताल में चले जाने से ग्राम पंचायत अंतर्गत होने वाले सभी प्रकार के कार्य बंद हो गए है।इसमें गोबर खरीदी कार्य, जन्म मृत्यु पंजीयन, पेंशन भुगतान, राशन कार्ड, निर्माण कार्य एवं अनेक हितग्राही मूलक कार्य बंद हो गए है। सरकार ने घोषणा किया था कि पंचायत सचिवों को परीक्षावधि के बाद शासकीयकरण किया जावेगा लेकिन सरकार वादा कर भूल गई है। अन्य कर्मचारियों को जो लाभ मिल रहे हैं पुरानी पेंशन, क्रमोन्नाति, ग्रेच्युटी वह सब उन्हें भी मिलना चाहिए। इसे लेकर कई बार ज्ञापन दिया गया है । वार्ता हुई आश्वासन से आगे बात नहीं बढ़ी। प्रदेश मे 10 हजार 500 से अधिक पंचायत सचिव अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ग्रामीण अंचल में शासन के समस्त योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम लोगों तक पहुंचे इसके लिए जिम्मेदारी पूरी कर रहे हैं।इसके बाद भी शासकीयकरण का वादा अभी तक पूरा नहीं किया गया है। शासन प्रशासन को कई बार संगठन के द्वारा ज्ञापन सौंप चुके हैं। हमारी एक ही मांग है कि – दो वर्ष परीक्षा अवधि पश्चात शासकीयकरण किया जाए।
- तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब..21 अप्रैल अंतिम दिन होगा पूर्णाहुति का महासंगम.. - April 20, 2026
- भक्ति की लहर से सराबोर सारंगढ़: हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था, गूंजा सत्संग का संदेश… - April 20, 2026
- भूख पर प्रहार, सेवा का विस्तार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अन्नपूर्णा मुहिम बनी गरीबों का सहारा… - April 20, 2026

