सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का गठन तो हो गया, लेकिन नए जिले के लोगों को अब भी परेशान होना पड़ रहा है। जिले में नगर व ग्राम निवेश की शाखा नहीं होने से रायगढ़ जिला स्थित विभागीय कार्यालय के पास ही सारंगढ़ जिले का भी प्रभार है। ऐसे में अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने लोगों को रायगढ़ जाना पड़ता है। इस विभाग के अभिमत के बिना न तो डायवर्सन होता है और न ही लेआउट ही पास हो पाता है, जिससे लोन भी पास नहीं होता।

नगर व ग्राम निवेश के पदाधिकारी हफ्ते में तीन दिन बैठते हैं। विभाग के एनओसी के लिए लोगों को महीनों तक भटकना पड़ रहा है। कई बार रायगढ़ मुख्यालय का चक्कर काटना पड़ रहा है। यही स्थिति पर्यावरण विभाग, खनिज विभाग व जिला व्यापार व उद्योग केंद्र व रोजगार पंजीयन विभाग की भी है। इन विभागों में लोगों व छात्र छात्राओं को रायगढ़ का चक्कर लगाना ही पड़ रहा है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




