सारंगढ़: कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। बुधवार रात को सारंगढ़ के गाताडीह सिरोली गांवों से एक 51 वर्ष का एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है। डाक्टरों के अनुसार उसे सांस लेने में तकलीफ होंने के बाद उसे सारंगढ़ हास्पिटल में भर्ती किया था। वहां पर कोविड जांच की गई तो रिपोर्ट पाजिटिव आई है। मरीज को किडनी संबंधी बीमारी होने की वजह से गंभीर मानते हुए डाक्टरों ने उसे रायगढ़ रेफर कर दिया था।

सारंगढ़ के सीएमएचओ डॉ. निराला ने बताया कि मरीज परिजन ने उन्हें रायगढ़ ना ले जाकर उसे अपने घर वापस ले गए, जब उसकी स्थिति गंभीर हुई तो फिर उसे सीधे रायपुर ले जाया गया। वहां पर इलाज के दौरान की बुधवार रात को उस व्यक्ति की मौत हो गई है। बुधवार को जिले में 35 पाजिटिव मरीज मिले हैं। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लाक के मरीज भी है।
बरमकेला से 9 पाजिटिव मिले हैं। इधर रायगढ़ के लैलूंगा, घरघोड़ा के अलावा मेडिकल कालेज रायगढ़ की डाक्टर पाजिटिव आई है। प्रभारी सीएमएचओ डॉ. भानू पटेल
ने बताया कि कोविड मरीज के संपर्क आने की वजह से कान्टैक्ट ट्रेसिंग करने से संक्रमण दायरा बढ़ रहा है। अभी रोजाना 160 170 लोगों की जांच की जा रही है।
कोविड जांच जरूर कराएं
राज्य महामारी नियंत्रण कार्यक्रम के डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि गाइडलाइन जारी कर लोगों को अलर्ट रहने कहा है। इसके अलावा यदि किसी को सर्दी खांसी और बुखार जैसे कोई गंभीर लक्षण हैं, उन्हें दो दिन तक दवा लेने के बाद भी यदि लक्षण दिख रहे हैं तो जांच जरूरी कराएं। पूरे प्रदेश के लिए अभी 1 लाख 27 हजार किट अभी मंगवाए गए हैं। उसे अलग अलग जिलों में बांटा जा रहा है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




