सारंगढ़: पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़ -बिलाईगढ़ द्वारा जिले में अवैध शराब, जुआ सट्टा, अवैध मादक पदार्थ गाँजा कि बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु पूर्व मे निर्देशित किए थे l जिस पर वरिष्ठ अधिकारी अति0पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवं एस0डी0ओ0पी0 सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 20/04/2023को थाना प्रभारी सरिया विजय गोपाल को जरिये मुखबिर सुचना प्राप्त हुआ कि ओड़िशा तरफ़ से एक व्यक्ति स्कूटी से गाँजा लेकर मध्य प्रदेश लेकर जाने कि सूचना पर हमराह स्टॉफ स. उप. निरी. छोटे लाल सिदार, प्र. आर. अर्जुन पटेल आर. प्यारे लाल साहू, सियाराम कोरस के साथ कंचनपुर बैरियल के पास घेरा बंदी कर मुखबिर के बताए अनुसार स्कूटी मे एक व्यक्ति ओड़िशा तरफ़ से आते मिला जिससे घेरा बंदी कर पकड़े जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपक कुमार तिवारी पिता रामसजीवन तिवारी उम्र 33वर्ष निवासी भटौती थाना मेजा जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया तथा अपने पास रखें एक काला रंग के बैग के बारे मे पूछताछ करने पर बैग के अंदर 06पैकेट गाँजा कुल मात्रा 06किलो को ओड़िसा से खरीद कर बिक्री करने हेतु मध्य प्रदेश ले जाना बताए, जो दीपक तिवारी से कुल मात्रा 06किलो मादक पदार्थ गाँजा तथा एक मैरुन कलर का स्कूटी TVS जुपिटर वाहन क्र.-
JH 14 J 1148 जुमला कीमती 1,00000/-रुपया को जप्त किया गया है l दीपक तिवारी को NDPS एक्ट. के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l


- “लोकतंत्र बचाने की जंग में विपक्ष की बड़ी जीत” — अरुण मालाकार का तीखा हमला - April 25, 2026
- पुलिस का दमदार ऑपरेशन: सेंधमारी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार… - April 25, 2026
- 44°C की तपिश ने तोड़ा रिकॉर्ड: सारंगढ़ में गर्मी का कहर, जनजीवन बेहाल… - April 25, 2026
