सारंगढ। सारंगढ विकासखंड़ के ग्राम छिंद में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने आये कलमी के शिव प्रसाद चौहान का मोटर सायकल को अज्ञात चोरो ने पार कर दिया। सारंगढ पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

इस संबंध में शिव प्रसाद चौहान पिता सहदेव चोहान उम्र 25 वर्ष सा0 कलमी पोस्ट परसोल थाना कोसिर ने बताया कि दिनांक 19.04.23 को शाम करीब 05 बजे वह अपने पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल हिरो होण्डा स्पलेंण्डर प्लस कीमती करीब 7000 रू0 से साप्ताहिक बाजार छिंद सब्जी खरीदने गया था ओर उसे नहर के पास खडा किया गया था ओर बाजार में सब्जी लेने चला गया था सब्जी लेकर वापस आया तो देखा वहा उसका मो0सा0 जहां पर खडा किया था वहां पर नही था आसपास काफी खोजबीन किया जिसका कोई पता नही चला। प्रार्थी के रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस सारंगढ़ नें अपराध धारा 379 ता0हि0 का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

