सारंगढ़। सांसद गोमती साय ने आज सारंगढ़ का सघन दौरा किया। उन्होंने दोपहर 2 बजे स्थानीय विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात किया तथा जन समस्याओं के विषय में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

दोपहर 3 बजे सांसद साय दानसरा में पूर्व विधायक शमशेर सिंह के 70 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई तथा पूर्व विधायक को शुभकामनाएं प्रेषित किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम वासियों से भी मुलाकात की। सांसद साय दोपहर पूर्व जनपद अध्यक्ष संजय पांडे के निवास पहुंची तथा उपनयन संस्कार के अवसर पर उनके सुपुत्रओं को आशीर्वाद प्रदान किया तथा परिवार जनों से मुलाकात की इसके पश्चात वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भरत गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास गई तथा परिवार को ढाढस बंधाया । जनसंपर्क के अंतिम कड़ी में श्रीमती साय पूर्व भाजपा कोषाध्यक्ष श्यामा कड़िया के निवास पर पहुंची तथा उनकी धर्मपत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार को ढाढ़स बंधाया । श्रीमती गोमती सहाय के साथ दौरे में जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष जालान, पूर्व विधायक कराबाई, पूर्व विधायक कामदा जोलहे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजेश अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल, भाजपा उपाध्यक्ष ज्योति पटेल, सारंगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनू छाबड़ा, भाजपा प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिय वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केसरवानी, भुवन मिश्रा, कुलकित चंद्रा, मयूरेश कसरवानी, गणेश महाजन, सतीश शर्मा, शिवम चंद्रा उपस्थित रहे । इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष नंदिनी वर्मा सारंगढ़ मंडल के अध्यक्ष श्रीमती केसरवानी, देव कुमारी, सत्या कहार,श्रीमती मीरा जोल्हे आदि उपस्थित थे। सारंगढ़ के व्यवसाई वर्ग से नंदकिशोर अग्रवाल महेंद्र अग्रवाल तथा राजेश अग्रवाल ने भी सांसद गोमती साय से मुलाकात की।

