वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर जिले में घटित अपराधों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए ,जिसके पालन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा लुट के मामले में 02 आरोपीयो को रायपुर से किया गया गिरफ्तार

संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.04.23 को प्रार्थी, ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बस नहीं मिलने पर आटो से गिधौरी जाने के लिए निकला था आरोपी ऑटो चालक व एक अन्य द्वारा बिलाईगढ़ के आसपास प्रार्थी का मोबाइल लैपटॉप एवं नकदी रकम छीन लिया, और मारपीट कर भाग गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 394 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया ,विवेचना दौरान लगातार आरोपियों की पतासाजी हेतू 40 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रायपुर में पता किया गया , जो आरोपीगणों के मिलने पर पूछताछ किया गया जो अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपना-अपना मेमोरेंडम कथन दिए , मेमोरेंडम कथन के अनुसार लूटपाट कर ले गए सामान को आपस में बंटवारा कर लिया गया था जिसे मुताबिक जब्ती पत्रक जप्त किया गया जिसे माननीय तहसीलदार बिलाईगढ़ के समक्ष आरोपीगणों की शिनाख्तगी कराया गया आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से *आरोपी (01) विनीत गिरी पिता अनिल गिरी उम्र 20 वर्ष*
*(02) दीपक यादव पिता दशरथ यादव उम्र 25 वर्ष साकीनान संतोषी नगर थाना टिकरीपारा जिला रायपुर* के विरुद्ध धारा 394 IPC के तहत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड में भेजा गया।
संपूर्ण विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक विजय चौधरी ASI अमृत भार्गव HC निशांत दुबे आर . शंकर कुर्रे ओमचंद साहू दिलीप तेंदुए सत्येंद्र बंजारे प्रवेश भारती विशेश्वर महेश का विशेष योगदान रहा
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




