रायगढ़: जिले के पुसौर थाना में अत्याचार करने का मामला सामने आया है। ससुराल वालों के प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग दिल्ली में की थी। दरअसल, बोरोडीपा चौक पुसौर स्थित नंदे फोटोकॉपी के संचालक राजेन्द्र नंदे और उसके परिवार वालों के खिलाफ राजधानी रायपुर के महिला थाना में क्रूरता और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पी एच क्यू ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे प्रकरण को रायपुर एसपी को भेजा। पुलिस ने पाया कि बहु के साथ दुर्व्यवहार में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त नवीन नंदे का पूरा परिवार शामिल है। जिसके बाद महिला थाना रायपुर ने आरोपी पुलिस उप निरीक्षक जितेंद्र नंदे, बड़े भाई राजेन्द्र नंदे और माता शकुंतला नंदे के खिलाफ 498A और 34 कि धारा पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- रेड़ा भाटापारा में गूंजेगा भक्ति का स्वर: 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ 3 मई से… - May 2, 2026
- सारंगढ़:दहिदा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट के साथ लहराया सफलता का परचम, प्रतिभा भारती बनी टॉपर… - May 2, 2026
- अवैध महुआ शराब पर कड़ी कार्रवाई: गोड़म में दबिश, 24 लीटर कच्ची शराब जब्त—आरोपी गिरफ्तार… - May 2, 2026
