आज से जनपद में 8 हजार 810 अत्योदंय कार्ड धारकों को 14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल प्रति कार्ड दिया जाएगा। जबकि 2 लाख 10 हजार पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 3 किलो चावल व दो किलो ग्राम गेहूं प्रति यूनिट दिया जाएगा।
राशन वितरण कराने के लिए जिले की राशन दुकानों पर अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित कर दिया है।

जिला आपूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आज 13 अप्रैल से अंत्योदय कार्ड धारकों एवं पात्र ग्रहस्थी कार्डधारको को प्रति यूनिट निशुल्क राशन वितरित किया जायेगा। यूनिटों पर सभी कार्डाधारकों को राशन 13 अप्रैल से 24 अप्रैल तक राशन दुकानों पर वितरित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि वितरण की आखिरी तिथि पर आधार प्रमाणिक के माध्यम से खाद्यान्न वस्तुओं को प्राप्त न कर पाने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से वितरण संपन्न किया जायेगा। राशन की दुकानों पर खाद्यान्न वितरण में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए अधिकारियों को नामित कर दिया गया है। बताया कि इसके अलावा विभाग के अधिकारी लगातार औचक निरीक्षण भी करेंगे। अगर कोई भी राशन विक्रेता गड़बड़ी करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी।
- ‘वोट चोरी’ के सवालों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन… - September 28, 2026
- आंगन मिलन में सम्मानित हुईं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा दीदियां… - September 28, 2026
- महानदी के उफान से डूमरपाली-तिलहाडीहा जलमग्न, 400 एकड़ फसल तबाह… - September 28, 2026
