मंगलवार की शाम शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छातामुड़ा बाईपास में स्थित शिवम मोटर्स में अचानक आग लग जाने की घटना में कई गाडियां जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाडी ने तकरीबन डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पा सकी।

इस संबंध में जूटमिल थाना प्रभारी सीताराम धु्रव ने बताया कि मंगलवार की शाम शिवम मोटर्स में पहले एक गाड़ी में लगी थी उसके बाद वहां बनने आई अन्य दो गाड़ियों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया हालांकि समय रहते फायर बिग्रेड की टीम ने इसे बुझा दिया और घटना में कोई जनहानि नही हो हुई। हालांकि इस घटना में लाखों का नुकसान होनें की संभावना जताई जा रही है। आग लगने की संभावना के संबंध में शिवम मोटर्स के संचालक ने आग शार्ट सर्किट से लगना बताया है और नुकसान के संबंध में कंपनी के लोग ही जांच के बाद आंकलन करेंगे।
- आयकर रिटर्न की डेडलाइन बढ़ी, व्यापारियों को बड़ी राहत… - September 29, 2026
- जनदर्शन में उमड़ी फरियादें, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश… - September 29, 2026
- साइबर ठगी से बचने 68 जगह चौपाल, 7150 लोगों को किया जागरूक… - September 29, 2026
