नई दिल्ली. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सट्टेबाजी और जुए के विज्ञापनों के खिलाफ नई परामर्शी चेतावनी जारी की है. इस चेतावनी में मीडिया को सट्टेबाजी के प्लेटफॉर्म को बढ़ावा देने से परहेज करने की सलाह दी गई. मंत्रालय ने भारतीय कानूनों का उल्लंघन करने वाले सट्टेबाजी प्लेटफार्मों के विज्ञापनों पर भी रोक लगाने की सलाह दी है

वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी ने ऑनलाइन गेमिंग के लिए भी नए नियम जारी किए हैं. ऑनलाइन गेम की अनुमति के मानदंड निर्धारित करने के लिए नया स्व-नियामक संगठन होगा. वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा दांव लगाने या सट्टेबाजी से जुड़े ऑनलाइन गेम नए ऑनलाइन गेमिंग नियमों के अनुरूप नहीं माने जाएंगे.
‘ऑनलाइन रियल मनी गेम’ का मतलब ऐसे ऑनलाइन गेम्स से है जहां यूजर जमा की गई राशि पर जीत की उम्मीद के साथ नकद जमा करता है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
