डोंगरीपाली: सरहदी राज्य उड़ीसा बॉर्डर पर लगातार वाहन चेकिंग किया जा रहा था , कि थाना डोंगरीपाली पुलिस द्वारा दिनांक 05.04.2023 को मुखबीर पर सोहेला उड़ीसा से बरमकेला मार्ग में डोंगरीपाली गैस गोदाम पास घेराबंदी कर एक सफेद रंग का महिन्द्र बोलेरो वाहन कमांक MP 04 TA 1933 में दो व्यक्ति आरोपी
01. अजय कुमार सिंह पिता स्व० राजदेव सिंह उम्र 38 वर्ष साकिन -गणेश चौक के सामने, थाना केंट सदर बाजार जिला जबलपुर(म०प्र०)
02 आनिध्य चंसोरिया पिता अनिल चंसोरिया उम्र 27 वर्ष साकिन -गणेश चौक के सामने, थाना केंट सदर बाजार जिला जबलपुर( म०प्र०) को
उड़ीसा से मध्य प्रदेश अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर परिवहन करते पकड़ा गया।
पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ NDPS ACT के तहत विधिवत कार्यवाही करते आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 110 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर जप्त किया गया है। थाना डोंगरीपाली में आरोपियों के खिलाफ
धारा 20 ‘B’ NDPS ACT के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया।
कार्यवाही में एसआई बेक, एएसआई मानिकपुरी आर0 किरण यादव, आर0 मोतीलाल आर0 चक्रधर सिदार का विशेष योगदान रहा।

- महराजपुर में सावन सोमवार पर रसोईया बनीं अन्नपूर्णा..स्व-खर्चे से खीर-पूड़ी खिलाकर बच्चों का जीता दिल.. - August 3, 2026
- पीड़ित पर ही भारी पड़ा “देवता का ‘न्याय’शिकायत वापस ली, फिर भी बना दिया आरोपी!प्रधान आरक्षक केशव प्रसाद देवता की ‘विवेचना’ पर उठे गंभीर सवाल.. - August 2, 2026
- सारंगढ़:बुजुर्गों के आशीर्वाद संग सेवा का संकल्प, वृद्धाश्रम में सम्मान व वृक्षारोपण… - August 2, 2026




