रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मौसम ने फिर अंगड़ाई ली है। तेज धूप के बाद बादल छाने और हल्की बारिश की आशंका बनीं हुई है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावनाएं जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि, 6, 7 और 8 अप्रैल को रायपुर, गरियाबंद, राजनांदगांव, कवर्धा, महासमुंद, दुर्ग, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने एंटी साइक्लोन के कारण प्रदेश में नमी आने का सिलसिला लगातार जारी है साथ ही एक द्रोणिका छत्तीसगढ़ से लेकर तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। इन दो सिस्टम के कारण कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कई जगहों पर अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
