गर्मी आते ही देश में एक बार फिर कोरोना सक्रिय हो गया है। आए दिन अलग-अलग राज्यों से सैकड़ों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है।

वहीं मौतों का सीला भी शुरू हो गया है। इसी बीच आज महाराष्ट्र में आज कोरोना के 711 नए मरीजों की पहचान हुई है। जो पिछले दिन की तुलना में करीब 186 फीसदी ज्यादा है। साथ ही 24 घंटे में 4 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।
आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को 248 नए मामले सामने आए थे। बीते सात दिनों में राज्य में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 11 रही है। राज्य में कोरोन से मृत्यु की दर 1.82 फीसदी है।
कोरोना के मामलों के बढ़ने के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने मंगलवार को कहा कि सरकार कोरोना को लेकर अगले सप्ताह मॉक ड्रिल कराने जा रही है। केंद्र सरकार से मिले निर्देशों को पालन करते हुए हम अगले सप्ताह 13-14 अप्रैल को कोरोना से बचाव और अपनी तैयारियों की जांच को लेकर एक विशेष मॉक ड्रिल का भी आयोजन करने जा रहे हैं।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
