सारंगढ़। सारंगढ शहर मंडल अध्यक्ष पद पर अमित तिजारी के स्थान पर मनोज जायसवाल को शहर अध्यक्ष की महती जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाजी बर्ष मे कमजोर होती भाजपा मे यह फेरबदल कर सारंगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं को रिजार्च करनेका ‘प्रयास किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष ज्ञालान के द्वारा किया गया इस नियुक्त पर कार्यकर्ताओ मे हर्ष व्याप्त है। सारंगढ अंचल मे भाजपा संगठन की कमजोर कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े होते रहते थे इस कारण से शहर मंडल अध्यक्ष पद पर ऐसे युवा नेता की आश्यकता महसूस किया जा रहा था जो कि जिला मुख्यालय से ही भाजपा कार्यकर्ताओ को सक्रियता की मुख्यध्यारा मे ला सके । पूर्व पार्षद तथा भाजपा के वर्तमान कार्यालय प्रभारी का जिम्मेदारी सम्हाल रहे मनोज जायसवाल को जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने यह महती जिम्मेदारी सौपी है। विधानसभा चुनाव के महज 6 माह पहले किए गये इस बदलाव से भाजपा कार्यकर्ताओ मे उत्साह का माहौल बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि भाजपा संगठन की शहर मे कार्यप्रणाली काफी लच्चर चल रही थी तथा कार्यकर्ताओ मे उत्साह का काफी आभाव बना हुआ था। ऐसे मे संगठन मे बदलाल की उम्मीद व्यक्त किया जा रहा था। अमित तिवारी के स्थान पर मनोज जायसवाल को शहर मंडल अध्यक्ष की कमान सौपने पर भाजपा कार्यकर्ता उम्मीद जता रहे है कि चुनाजी साल में कार्यकर्ताओं मे उत्साह का संचार करने से मनोज जायसवाल सफल साबित होगे। बताया जा रहा है कि अमित तिवारी को जिला कार्यकारणी मे उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रदान किया गया है।

- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
- ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का कलेक्टर ने लिया जायजा… - September 23, 2026
