वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर जिले में घटित अपराधों में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए ,जिसके पालन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा 420 के मामले में फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24.05.2022 को प्रार्थी, ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी द्वारा एम्स अस्पताल रायपुर में कंप्यूटर ऑपरेटर व नर्सिग स्टाफ संविदा पद में नौकरी लगवा दूंगा कह कर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर ठगी करने पर से आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था ,आरोपी पिछले 1 वर्ष से फरार था विवेचना दौरान लगातार पतासाजी किया जा रहा था,पता चला आरोपी अन्य मामलों में केंद्रीय जेल रायपुर में निरुद्ध है, जिसे माननीय न्यायालय बिलाईगढ़ से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट बनने पर केंद्रीय जेल रायपुर में भेजा गया *आरोपी निलेश मांडे उर्फ रवि पिता धरमदास मांडे उम्र 26 साल साकीन तरेसर चौकी सिलयारी थाना धरसीवा जिला रायपुर* के विरुद्ध धारा 420 IPC के तहत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड में भेजा गया।
संपूर्ण विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक विजय चौधरी ASI अमृत भार्गव आरक्षक यशवंत बंजारे प्रत्येक बर्मन का विशेष योगदान रहा
- सारंगढ़ जिला अस्पताल की बड़ी उपलब्धि, 15 दिन में बना स्वास्थ्य सेवाओं का नया रिकॉर्ड… - June 19, 2026
- सारंगढ़ दौरे पर आएंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, प्राकृतिक खेती, समीक्षा बैठक और योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल… - June 19, 2026
- उत्कर्ष योजना: 20 जून तक करें आवेदन, 5 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा… - June 19, 2026

