सारंगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के उपाध्यक्ष दीनानाथ खूटे ने भेड़वन गुडेली मंडल के गुडेली शक्तिकेंद्र के धोराभाठा, लालाधुर्वा एवं बंजारी में आज प्रवास किया।
बता दें की भाजपा प्रदेश भर में बूथ सशक्तीकरण अभियान चला रही हे जिसके जरिए बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं को अपडेट किया जा रहा है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ खूंटे ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ मजबूत करने के लिए जुट जाएं जो कार्यकर्ता निष्क्रिय हें, उससे भी चर्चा की जाए। अगर वह संगठन कार्य नहीं कर रहे हैं तो अन्य लोगों को जिम्मेदारी दी जाए। शक्ति केंद्र के प्रत्येक बूथ पर पार्टी का कार्यक्रम संपन्न होना चाहिए, कार्य करने में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी, जिनको जो जिम्मेदारी दी गई है वह सच्ची निष्ठा ओर लगन के साथ पार्टी का काम करें ओर बूथ सशक्तिकरण अभियान में जुट जाएं। इस दोरान शक्तिकंद्र संयोजक संजय चोहान, सह संयोजक मनोज जायसवाल, बूथ अध्यक्ष ललित पटेल, बूथ अध्यक्ष बसंत पटेल, यूवा प्रमुख खेमराज पटेल, रमेश यादव, तरुण पटेल, खगराम भगत सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।


