सारंगढ़ में मना अनोखे तरीक़े से आजादी का जश्न…भारत माता की आरती सहित छत्तीसगढ़ कपड़ा बैंक द्वारा जरूरतमंदों को किया गया कपड़ा वितरण….
जगन्नाथ बैरागी/संतोष चौहान
रायगढ़ । कहा जाता है कि एक इंसान की तीन मूलभूत आवश्यकता होती है रोटी, कपड़ा और मकान…सारंगढ़ में 14 अगस्त को आजादी के पूर्व संध्या पर छत्तीसगढ़ कपड़ा बैंक की संयोजिका व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय सदस्य श्रीमती नजमा खान द्वारा भारत माता की आरती व नए कपड़ों का वितरण कार्यक्रम किया गया।


इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता और कपड़ा बैंक के सदस्यों द्वारा न केवल जरूरतमन्दों को नया कपड़ा वितरण किया गया बल्कि समाज को एक सन्देश प्रेषित किया गया कि इंसान कितनो भी तरक़्क़ी कर ले उसकी मुलभूत आवश्यकताओं को अनदेखा नही किया जिया जा सकता है। और अगर इंसान चाहे तो छोटी-छोटी कोशिस से समाज मे एक नया क्रांति ला सकता है। भाजपा ने फिर सिद्ध किया कि वो समाजहित में सोचने वाली पार्टी है और उसे समाज हित की चिंता है।

उसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं का योगदान अविस्मरणीय है। उक्त कार्यक्रम भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शअमित तिवारी , वरिष्ठ भाजपा नेता व पार्षद श्री अजय गोपाल , भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला रायगढ़ के संयोजक शमनोज लहरे, वार्ड 6 के पार्षद गणेश महाजन , श्रीमती वंदना लहरे , पूनम वारे , जीतेन्द्र गुप्ता, नरेश प्रधान व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
भाजपा कार्यकर्ताओं की इस पहल की सभी अंचलवासियों ने भूरी-भूरी प्रसंशा की है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
