नवीन जिला सारगढ़-बिलाईगढ़ के अस्तित्व आते ही अतिक्रमण का दौर चालू हो गया है कोई कब्जे की गई भूमि पर अवैध रूप से मकान निर्माण कर रहा है तो कोई भूमि स्वामी के आड़ मे अतिरिक्त अवैध निर्माण कर रहा है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ताज़ा मामला
नगरपालिका क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्र0-12 निवासी रमेश थवाईत पिता स्व. द्वारिका प्रसाद थवाईत द्वारा किये जा रहे अवैध अतिक्रमण एवं शासकीय सड़क को क्षति पहुंचाने के संबंधी में वार्ड वासियों द्वारा कलेक्टर एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी सारंगढ़ को शिकायत पत्र दिया गया है.
रमेश थवाईत पिता स्व. द्वारिका प्रसाद थवाईत निवासी वार्ड क्र०-12 छोटेमठ पारा सारंगढ़ द्वारा नगरपालिका वार्ड क्र०-12 छोटेमठ पारा क्षेत्रांतर्गत अपने निजी भूमि के अलावा नजूल भूमि गली एवं मुख्य सड़क को अवैध रूप से गड्ढा कर अवैध अतिक्रमण कर रहा है.


क्या कहते है मुख्य नगर पालिका अधिकारी –

इस मामले में मुख्य नगरपालिका अधिकारी सारंगढ़ से पूछताछ करने पर बताया गया कि रमेश 22 को विधिवत दो नोटिस शामिल कर दिया गया है मकान निर्माण पर रोक लगाने एवं अतिरिक्त किए गए अवैध अतिक्रमण के संबंध में जांच उपरांत तोड़फोड़ की कार्यवाही किया जाना बताया गया है..
वार्ड वासियो से पूछताछ :-
उपरोक्त अवैध अतिक्रमण के संबंध में वार्ड वासियों से पूछताछ करने पर बताया गया कि एक व्यक्ति द्वारा रोड एवं गली को जबरन गड्ढा कर कलम खड़ा किया जा रहा है जिससे भविष्य मे आवागमन बाधित होगा. उक्त व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है अवैध अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाया जाने हेतु निवेदन किया गया.
- रेड़ा भाटापारा में गूंजेगा भक्ति का स्वर: 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ 3 मई से… - May 2, 2026
- सारंगढ़:दहिदा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट के साथ लहराया सफलता का परचम, प्रतिभा भारती बनी टॉपर… - May 2, 2026
- अवैध महुआ शराब पर कड़ी कार्रवाई: गोड़म में दबिश, 24 लीटर कच्ची शराब जब्त—आरोपी गिरफ्तार… - May 2, 2026
