सुमन गिल ने तोड़ा आस्ट्रेलिया का चक्रव्यूह, जड़ा केरियर का दूसरा टेस्ट शतक….
अहमदाबाद.शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया का चक्रव्यूह तोड़ते हुए अहमदाबाद टेस्ट में जोरदार शतक जड़ दिया है. टेस्ट क्रिकेट में ये उनका दूसरा शतक है. यही नहीं अहमदाबाद के इस मैदान पर 39 दिनों में ये उनका दूसरा शतक है.
उन्होंने पिछले महीने इसी मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में शतक जड़ा था. अहमदाबाद में गिल और चेतेश्वर पुजारा की जोड़ी को तोड़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने चक्रव्यूह रचा. दोनों को लंबे समय तक ऑस्ट्रेलिया ने फंसाए रखा. स्टीव स्मिथ ने फील्डिंग ही ऐसी सजाई कि एक बाउंड्री तक लगाना भारत के लिए मुश्किल हो गया था.
सिंगल के सहारे तो गिल 73 से किसी तरह 80 रन तक पहुंचे. 80 रन तक पहुंचते ही उनके तेवर बदले और ग्रीन के ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार 2 चौके जड़ दिए. 96 गेंदों के बाद भारत के खेमे से पहली बाउंड्री निकली थी. वर्ल्ड चैंपियन को पीटने के बाद शाकिब ने फैन को कूटा, हजम नहीं हुआ लोगों का प्यार, Video गिल को रोकना मुश्किल 2 चौके जड़ गिल 88 रन तक पहुंचे.
इसके बाद पुजारा भी थोड़े अटैकिंग मूड में नजर आए. गिल ने 61वें ओवर में नाथन लायन के सिर के ऊपर से गिल चौका जड़कर 96 रन तक पहंचे. गिल ने अपना शतक भी चौका लगाकर ही पूरा किया. उन्होंने 62वें ओवर में मर्फी की दूसरी गेंद पर शॉर्ट फाइन के ऊपर से जोरदार शॉट खेला.
March 11, 2023 एक साल में तीनों फॉर्मेट में शतक गिल के शॉट को नाथन लायन ने डाइव लगाकर रोकने की भी कोशिश की थी, मगर गिल को और उनके शॉट को रोक नहीं पाए. इसी के साथ उन्होंने 194 गेंदों में शतक पूरा किया. उनके शतक का जश्न विराट कोहली ने भी जमकर मनाया.
गिल ने इस दौरान 10 चौके और एक छक्का लगाया. शुभमन गिल एक ही साल में तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं. उनसे पहले रोहित शर्मा, सुरेश रैना और केएल राहुल ऐसा कर चुके हैं. IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के लिए पहेली बने शुभमन गिल, 589 विकेट लेने वाला भी हुआ बेदम!
- तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब..21 अप्रैल अंतिम दिन होगा पूर्णाहुति का महासंगम.. - April 20, 2026
- भक्ति की लहर से सराबोर सारंगढ़: हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था, गूंजा सत्संग का संदेश… - April 20, 2026
- भूख पर प्रहार, सेवा का विस्तार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अन्नपूर्णा मुहिम बनी गरीबों का सहारा… - April 20, 2026

