रायपुर। अब लगभग पूरे देश से ठंड लगभग चली गई है. गलन से परेशान लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली ही थी कि मध्य भारत के इलाकों में बारिश और ओलों (Rain and hailstorm) ने तबाही फैलानी शुरू कर दी.

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में ओलों के कारण कई किसानों की रबी फसल बर्बाद (farmers rabi crops damage) हो गई. मौसम विभाग ने ये सिलसिला जारी रहने की बात करते हुए आज भी कई जिलों के लिए भारी बारिश और ओलावृष्टि (hailstorm) का अलर्ट जारी किया है. वहीं छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में भी मौसम (mausam samachar) बदलने लगा है.
मध्य प्रदेश का मौसम
पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और ओलावृष्टि के बाद से किसान पहले से परेसान है. इस बीच मौसम विभाग ने एक और अलर्ट जारी कर दिया है जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं. रबी किसानों को उनकी फसल खराब होने की आशंका सता रही है.
इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अलर्ट जारी किया है. नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर संभाग के जिलों के साथ-साथ विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, उमरिया जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवा चल सकती है.
छत्तीसगढ़ का मौसम
छत्तीसगढ़ में भी मौसम का मिजाज बदलने लगा है.विभाग ने आज यानी होली के रोज एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की आशंका जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक गोवा से छत्तीसगढ़ तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जिसके कारण बारिश की संभावना है. हालांकि, प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.
एमपी में किसानों का भारी नुकसान
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण चना, मसूर ,सरसों, मटर की फसलों को भारी नुकसान हुआ है. अब अलर्ट के बाद इसकी आशंका और बढ़ गए हा. इसकी वजह से किसानों में काफी ज्यादा डर का माहौल है. ओलावृष्टि के कारण काफी ज्यादा तबाही मची हुई है. तेज हवा के चलते गेहूं की फसलों को भी नुकसान हुआ है.
- सारंगढ़:हेपेटाइटिस से बचाव का मंत्र: समय पर जांच और टीकाकरण… - July 31, 2026
- 31 जुलाई तक करें आवेदन, कृषक रत्न बनने का सुनहरा मौका… - July 31, 2026
- सारंगढ़:14 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, खुशी से खिले चेहरे… - July 31, 2026




