भटगांव —– सारंगढ़ बिलाईगढ जिला के प्रमुख नगरों में से एक भटगांव नगर जो कि यहां के जमींदारी शासनकाल के इतिहास की गाथा समेटे भटगांव नगर जहां के जमींदारी शासनकाल में यहां के जमींदार द्वारा नगर में लोगों के निस्तारी के लिए बड़ा तालाब खुदवाया गया था।तालाब के पार में बहुत से मंदिरों का निर्माण कराया गया है जहां प्रतिदिन नगर के अधिकांश लोग मंदिर में पूजा अर्चना करने आते हैं इसलिए लोगों की भावना जुड़ी हुई है सुबह सुबह मंदिर में स्थापित भगवान की पूजा अर्चना करने आये लोगों को शराबी लोगों से सामना करना पड़ता है और मंदिरों के आसपास शराबी लोगों द्वारा फैलाएं गंदगी को देखकर आम आदमी की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है इसके अलावा तालाब के घाटों में बैठकर शाम ढलते ही देर रात तक शराबियों का जमावड़ा देखने को मिलता है। जिसकी शिकायत जिम्मेदार विभाग के पास कई बार किया जा चुका है लेकिन यहां कोई फरियाद सुनने वाला नहीं है यहां के सभी जिम्मेदार विभाग के अधिकारी कर्मचारी लोग अपने अपने अपने सिस्टम से काम करते हैं जिस वजह से यहां के मंदिरों के आसपास मांस मदिरा का अवैध कारोबार की बिक्री नहीं रुक पा रही है इससे लोगों की गुस्सा कभी भी भड़क सकता है शासन के नियम है कि मंदिर और स्कूल के आसपास 100 मीटर के भीतर मांस और मदिरा की कोई दुकान संचालित नहीं की जाएगी इस नियम का खुला उलंघन यहां के बड़ा तालाब के मंदिरों के आसपास किया जा रहा है फिर भी जिम्मेदार विभाग द्वारा इन दुकानदारों के प्रति कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

शिव मंदिर के पास ही अवैध शराब का कारोबार संचालित किया जा रहा है लेकिन जिम्मेदार विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की कोई ठोस कार्यवाही नहीं किया जा रहा है साथ ही मंदिर के पास ही मांस कटिंग का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है जिसकी शिकायत नगर पंचायत में किया गया है अब देखने वाली बात होगी कि नगर पंचायत में शिकायत के बाद कोई ठोस कार्यवाही किया जाता है या फिर मुकदर्शक बने तमाशा देखते रहेंगे।नगर के अधिकांश लोगों द्वारा बड़े तालाब को पवित्र क्षेत्र घोषित करने की मांग करने के लिए विचार मंथन किया जा रहा है ताकि भविष्य में तालाब के मंदिरों के आसपास मांस मदिरा की बिक्री पर रोक लग सके।अगर समय रहते इन कारोबारियों पर कार्यवाही नहीं किया जाता है तो जन आक्रोश का सामना करना पड़ सकता है।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
