सारंगढ। मुखबिर तंत्र के शातिर आबकारी अधिकारी अनिल बंजारे ने सारंगढ़ स्थित सदाबहार ढाबा से भारी मात्रा मे अवैध शराब पकड़ने मे सफलता प्राप्त की है। मुखबिर की पक्की सूचना पर नकली शराब की बिक्री पर आबकारी विभाग की टीम ने अंकुश लगाने में सफलता पाई है आबकारी अधिकारी अनिल बंजारे के कुशल नेतृत्व में सालार स्थित सदाबहार ढाबा से 25 पेटी 216 बल्क लीटर नकली शराब बरामद किया गया है ।मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी गई शराब मानक अनुरूप नहीं है होलो ग्राम,सीसी लेबल नकली है ।आबकारी अधिकारी की माने तो पकड़ी शराब किसी लोकल फैक्ट्री में बनाई जा रही है ।
हमारे विश्वसनीय सूत्रों की माने तो नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री बलौदाबाजार जिले में संचालित किया जा रहा है हालाकि इस बात की पुष्टि नही हुई है ।जल्द ही उक्त संचालित फैक्ट्री का पता चल जायेगा ।
बहरहाल ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
