जनपद गौतमबुद्ध नगर में एक निजी अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर अस्पताल कर्मी ने एक युवती को अपने जाल में फंसाया तथा अपने दोस्तों के साथ मिलकर कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।

घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने कासना थाने में शिकायत की है कि उसकी मुलाकात निजी अस्पताल में काम करने वाले नीलू भाटी से हुई। नीलू भाटी ने युवती से कहा कि वह उसकी नौकरी अस्पताल में लगवा देगा।
बताया कि पीड़िता के अनुसार कुछ दिन पहले नीलू भाटी ने नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 10 हजार रुपए ले लिये। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर नीलू ने रविवार को उसे सलेमपुर गुर्जर स्थित अपने घर पर बुलाया। पीड़िता का आरोप है कि नीलू और उसके कुछ साथियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
