भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की एक युवती ने मैट्रिमोनियल साइट से दिल्ली के लड़के को पसंद करके शादी की। इसके बाद लड़के ने उसे धोखा दे दिया। लड़के ने लड़की की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर उससे घर से रुपए लाने की डिमांड करने लगा।

रुपए नहीं मिलने पर लड़के ने उसकी फोटो-वीडियो रिश्तेदारों के यहां भेज दिया। मामला भिलाई थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि, मैट्रिमोनी साइट पर उसने एक लड़का पसंद किया था। वो लड़का दिल्ली का था। उन दोनों की शादी दिल्ली में ही हुई। लड़की कुछ दिनों तक दिल्ली में लड़के के साथ रही। इसी बीच लड़के ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना ली। इसके बाद उन फोटो वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लड़की से रुपए लाने की मांग करने लगा। लड़की ने रुपए लाने में असमर्थता जताई तो उसने उसे पैसे लाने के लिए मायके भेज दिया। जब युवती रुपये नहीं लाई तो आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी।
लड़की के इसकी शिकायत थाने में की
आरोपी ने उसकी फोटो वीडियो को लड़की के परिवार और रिश्तेदारों और पहचान वालों के पास भेज दिया। इसके बाद पीड़िता ने भिलाई नगर थाना में इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और फोन पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने दिल्ली एक टीम भेजेगी।
- रेड़ा भाटापारा में गूंजेगा भक्ति का स्वर: 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ 3 मई से… - May 2, 2026
- सारंगढ़:दहिदा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट के साथ लहराया सफलता का परचम, प्रतिभा भारती बनी टॉपर… - May 2, 2026
- अवैध महुआ शराब पर कड़ी कार्रवाई: गोड़म में दबिश, 24 लीटर कच्ची शराब जब्त—आरोपी गिरफ्तार… - May 2, 2026
