सारंगढ़-बिलाईगढ़, 26 जनवरी 2023/ नवगठित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गणतंत्र दिवस के अवसर कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी ने कलेक्टोरेट कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने कहा कि आज हम स्वतंत्र है। जैसे हमारे पूर्वज राष्ट्र निर्माण के साक्षी हैं, वैसे ही हम इस जिले के निर्माण में साक्षी हैं। नया जिला है, यहां सब कुछ नया है, यहां हम सब के लिए नयी चुनौती है। हमारी टीम लगातार पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। इस भावना को निरंतर कायम रखें। इस जिले को मूर्त रूप देने के लिए दृढ़-संकल्पित होकर हम सभी काम करें। जिले की स्थापना के लिए हम सभी को अपना बेहतर देना है। उसमें हम सब अपना योगदान दें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्री भागवत जायसवाल एवं डॉ.स्निग्धा तिवारी तथा जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- रेड़ा भाटापारा में गूंजेगा भक्ति का स्वर: 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ 3 मई से… - May 2, 2026
- सारंगढ़:दहिदा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट के साथ लहराया सफलता का परचम, प्रतिभा भारती बनी टॉपर… - May 2, 2026
- अवैध महुआ शराब पर कड़ी कार्रवाई: गोड़म में दबिश, 24 लीटर कच्ची शराब जब्त—आरोपी गिरफ्तार… - May 2, 2026
