12 जनवरी को कोतवाली थाना अंतर्गत ठेलकाबोड के मावलीपारा जंगल में अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिला था। पुलिस ने अज्ञात महिला की पहचान नीरा मंडावी कोड़जुंगा के रूप में किया था।

स्वजनों व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका महिला सात जनवरी से लापता थी। सात जनवरी की शाम आरोपित निरंजन व मृतिका एक साथ शराब पीकर ठेल्काबोड़ जंगल के रास्ते कोड़ेजुंगा जा रहे थे। तभी आरोपित ने मृतिका से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। मृतिका द्वारा मना करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपित ने आवेश में आकर मृतिका को जमीन में पटककर पास में पड़े पत्थर से महिला के सिर पर वार किया। जिससें महिला की मौके पर मौत हो गई।
आखिरी बार आरोपित के साथ दिखी थी महिला
कांकेर पुलिस ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर हत्या का खुलासा करते बताया कि महिला की पहचान के बाद पुलिस ने मामलें की नए सिरे से जांच करते हुए मृतका से संपर्क रखने वालें लोगों से पुछताछ की किया। मृतका को आखिरी बार 7 जनवरी की दोपहर आरोपित निरंजन सेठिया के साथ देखा गया था। आरोपित निरंजन को हिरासत में लेकर पुछताछ किए जाने पर आरोपित ने बताया कि महिला की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया था। वही महिला के मोबाइल फोन से सिम निकाल कर अपने पास रख लिया। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि अटल आवास कांकेर निवासी आरोपित निरंजन के घर मृतिका बीते एक माह से आना-जाना करती थी। आरोपित के घर में ही मृतिका शराब का सेवन करती थी।
12 जनवरी को मिला था शव
इस दौरान कई बार आरोपित व मृतका ने शारीरिक संबंध भी बनाएं। 12 जनवरी को मिले शव के पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। पीएम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण सिर में चोट तथा चोट का कारण मानव घाती पाया। सोमवार को पुलिस ने हत्या का खुलासा किया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पत्थर और मृतिका का मोबाइल फोन तथा घटना के दौरान आरोपित के पहने हुए कपड़े जब्त किए। आरोपित निरंजन सेठिया पानीडोबीर विकासखंड कोयलीबेड़ा वर्तमान में अटल आवास कांकेर निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
- सारंगढ़ जिला अस्पताल की बड़ी उपलब्धि, 15 दिन में बना स्वास्थ्य सेवाओं का नया रिकॉर्ड… - June 19, 2026
- सारंगढ़ दौरे पर आएंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, प्राकृतिक खेती, समीक्षा बैठक और योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल… - June 19, 2026
- उत्कर्ष योजना: 20 जून तक करें आवेदन, 5 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा… - June 19, 2026

