राजधानी में आज बारिश के आसार, IMD तेज हवाओं को लेकर जारी किया अलर्ट…..
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर से कई दिनों की राहत के बाद IMD ने मंगलवार से मौसम बदलने का अनुमान जताया था। मौसम विभाग के मुताबिक आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बारिश व बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में बादल के साथ हल्की या मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान 10 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
बता दें कि दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। पहले ही मौसम विभाग ने इस हफ्ते हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद हवा की रफ्तार तेज होने और अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर अधिक होने का असर भी सुबह और शाम के वक्त सर्दी अधिक महसूस होगी।
- बरमकेला में आग का तांडव: हफ्ते भर में तीसरी आगजनी..‘केक एंड क्रीम’ स्वीट सेंटर जलकर खाक,लाखों का नुकसान… - March 16, 2026
- एसपी के सख्त निर्देश और थाना प्रभारी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई…महानदी में नाव से शराब तस्करी नाकाम, 135 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - March 16, 2026
- सारंगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत.. - March 16, 2026
